बिजनौर से सऊदी अरब जा रहे आम के बारे में जानकारी देते अधिकारी।
- फोटो : BIJNOR
जिले का आम सऊदी अरब हुआ निर्यात
बिजनौर। जिले का आम विदेशों में अपनी मिठास फैलाएगा। सऊदी अरब और दुबई से जिले को आम का ऑर्डर मिला है। सोमवार को आम की खेप सऊदी अरब के लिए रवाना की गई।
जिले में आम के काफी बाग हैं। यहां से आम देशभर में जाता है। मंडावर निवासी टॉलीवुड फिल्मों के हीरो मोहम्मद शोएब के भी आम के बाग हैं। उनके परिवार ने मैसर्स हिंदुस्तान एग्रो मंडावर के नाम से फर्म बनाई है। उनकी फर्म को सऊदी अरब और दुबई से आम के ऑर्डर मिले हैं। बुधवार को सऊदी अरब के लिए 40 टन की खेप रवाना की गई। गाड़ी को उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र, जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेश मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उप जिला कृषि अधिकारी गिरीश चंद्र ने बताया कि जिले के किसान अब आम का निर्यात कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। डा.अवधेश मिश्रा ने बताया कि जिले में फलों व अन्य फसलों को बढ़ावा देने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। मोहम्मद शोएब ने बताया कि उन्होंने कुछ किसानों से भी बाजार दाम से भी दो रुपये प्रति किलोग्राम अधिक दाम देकर आम खरीदा है। ऑर्डर मिलने पर किसानों को और फायदा होगा। बाकी फसलों को भी निर्यात करने का प्रयास किया जाएगा।