फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मृतका की पहचान हुई, डेढ़ साल का बेटा गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/नूरपुर। बुधवार की सुबह नूरपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा पोषक नहर के पास मिले महिला के शव की शिनाख्त उषा (25) पत्नी अनिल निवासी नवलपुर बैराज के रुप में हुई। महिला के शव पास ही तीन साल की बेटी रोती हुई मिली थी, जो अस्पताल में भर्ती है। महिला की गलाघोंट कर हत्या की गई थी। उधर महिला का डेढ़ साल का बेटा गायब है, जिसकी बरामदगी के प्रयास में पुलिस लगी है।
विज्ञापन

महिला के शव के पास उसकी तीन वर्षीय बेटी वाणी रोती मिली थी। वाणी का मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पहचान होने के बाद पुलिस अब महिला की हत्या से जुड़े घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उषा की मौत गला घोंटने से होना आया है। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि शव की पहचान उषा निवासी नवलपुर गंगा बैराज, बिजनौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला का पति काफी समय से चांदपुर-स्याऊ क्षेत्र के एक होटल में मजदूरी करता है और परिवार के साथ वहीं किराये के मकान में रहता है। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला का मायका चांदपुर क्षेत्र का है जबकि ससुराल शहर कोतवाली क्षेत्र की। पुलिस ने तीन से चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्राथमिक तौर पर महिला के रिश्ते के भाई पर हत्या का शक गहराया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला का डेढ़ साल बेटा अभी गायब है, जिसकी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। सीओ ने बताया कि महिला की हत्या से जुड़ी गुत्थियों को सुलझाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें