स्योहारा में एक युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। जीआरपी पुलिस ने युवक को पीएचसी स्योहारा भर्ती कराया। जिला अस्पताल जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
बुधवार की सुबह मोहल्ला मिलकियान निवासी वासु (18) स्योहारा से चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से नजीबाबाद अपनी मौसी के घर जा रहा था। स्योहारा से निकलते की गांव विरामपुर मे वह ट्रेन से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसको पीएचसी भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसको गंभीर अवस्था में बिजनौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बिजनौर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने भाई बहनों में सबसे बड़ा था। मृतक समेत यह चार भाई व दो बहने थीं।
वहीं अफजलगढ़ में गांव आलमपुर निवासी बबलू व कोमल बाइक से अफजलगढ़ से गांव जा रहे थे। द्वारिकेश शुगर मिल के निकट सामने से आ रही वैन टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक से आ टकराई। इसमें बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेटर रेफर कर दिया गया। दोनों में से एक ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।