फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का हेलीकॉप्टर उतारने के लिए नहीं मिल रही जगह

Wed, 01 Feb 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस फरवरी को बिजनौर के दौरे के लिए हेलीकॉप्टर उतारने को उपयुक्त जगह नहीं मिल रही है। प्रशासन इस बात में उलझा हुआ है कि एक साथ तीन हेलीकॉप्टर कहां उतारे जाएं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दस फरवरी को बिजनौर आ रहे हैं। वर्धमान कॉलेज के मैदान में वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा नेता चुनावी सभा की तैयारी में जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तीन हेलीकॉप्टर आएंगे। एक साथ तीन हेलीकॉप्टर कहां उतारे जाएं, प्रशासन इसमें उलझा हुआ है। हेलीकॉप्टर उतारने के लिए प्रशासन के पास पुलिस लाइन का ग्राउंड व वर्धमान कॉलेज का मैदान बचा है। इन दोनों मैदानों में तीन हेलीकॉप्टर एक साथ नहीं उतारे जा सकते हैं। कोई और उपयुक्त स्थान मिल नहीं पा रहा है। प्रशासन ने पुलिस लाइन व वर्धमान कॉलेज के मैदान के नाम उच्च अधिकारियों को भेज दिए हैं। हेलीकॉप्टर उतारने के लिए मैदान में तीन हैलीपैड बनने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें