फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरमाबाद में बुखार से बालिका की मौत

Thu, 27 Oct 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नहटौर में  नानी के घर गई एक बालिका की बुखार से मौत हो गई। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शव को गांव में सुपुर्द-ए खाक कर दिया गया है। बुखार से मौत होने पर गांव में दहशत का माहौल बना  हुआ है।
विज्ञापन


गांव बैरमाबाद गढ़ी निवासी फईमुद्दीन की नौ वर्षीय पुत्री शाहिना अपनी नानी के घर  गांव शिवाला कला गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक बालिका को और बुखार आ गया। रिश्तेदारों ने उसे उपचार के लिए चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया। उपचार के बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उपचार के दौरान ही बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत से रिश्तेदार और परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन  शव को गांव लेकर  आए। बुखार से बालिका   की मौत की खबर से ग्रामीण भयभीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें