फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने लोनिवि और प्रशासन से मार्ग निर्माण की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। नांगल-चंदक मार्ग पर गांव हरचंदपुर में मार्ग खस्ताहाल होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जलभराव व गड्ढायुक्त मार्ग पर अक्सर वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामवासियों ने लोनिवि से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नांगल-चंदक मर्ग पर गांव हरचंदपुर में मार्ग खस्ताहाल है। करीब 30 मीटर लंबे मार्ग पर ईंटों से बना है। भारी वाहनों के आवागमन से मार्ग क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील हो गया। गड्ढों में जलभराव होने से अक्सर दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं।
ग्रामवासियों राजेश प्रजापति, सोनू, राजीव कुमार, शिवध्यान, देवेंद्र सिंह, योगेंद्र, वीर सिंह, सुरेंद्र कुमार का कहना है कि खस्ताहाल मार्ग निर्माण को लोनिवि और मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। क्षेत्रीय लोगों ने लोनिवि और प्रशासन से खस्ताहाल मार्ग का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक घायल
नांगलसोती में मंगलवार को देवीदासवाला निवासी ई-रिक्शा चालक मुन्नू की गड्ढायुक्त मार्ग से अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गई, जिससे मुन्नू गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामवासियों ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें