फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश मोदी के हाथों में सुरक्षित: गीता

Sun, 03 Mar 2019 11:18 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत की सभा में मौजूद अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगीना में अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत की सभा में उत्तर प्रदेश एससी एसटी आयोग की सदस्य व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गीता साध्वी प्रधान ने कहा कि देश को मजबूत हाथों में सौंपने के लिए लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का कार्य करें।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित वाल्मीकि महापंचायत में उन्होंने कहा कि उनका समाज अब जागृत हो चुका है। उसे और अधिक जागृत होने की आवश्यकता है। इसके लिए जरूरी है कि वह अपने बच्चों को शिक्षित करें। समाज की युवतियों को शिक्षा के क्षेत्र में और आगे लाए। उन्होंने कहा कि एक बार फिर देश की सत्ता की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को सौंपना है। देश मोदी के हाथों में सुरक्षित है, यह बात सिद्ध हो चुकी है। विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान से सकुशल लौटने से देश खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है।  राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष सुशील झंझट, मास्टर श्याम सुंदर, ओपी अकेला, मनोज बाल्मीकि, बृजपाल उर्फ बिरजू, सुरेंद्र कुमार, प्रदेश सचिव नत्थू लाल, नरेंद्र, रामपाल सिन्हा, महिला सफाई कर्मचारी गीता देवी, सुशीला, पिंटू देवी, लता देवी, मुरादाबाद के डॉक्टर हरिकांत, सतीश चौहान, डॉक्टर महेश, सोनू महार मनोज सैनी, इंजीनियर हसन जैदी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक अनूप बाल्मीकि उर्फ अन्नू तथा संचालन डॉ मनोज कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर पंचायती राज सफाई कर्मी संयुक्त मोर्चा ने विभिन्न समस्याओं को लेकर साध्वी को ज्ञापन दिया। सुरेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, जिला महामंत्री पंकज कटारिया, अनीता शर्मा ने समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें