फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

Sun, 03 Mar 2019 11:13 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
नगीना गन्ना समिति की वार्षिक सभा को संबोधित करते सभापति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगीना में नगीना गन्ना विकास समिति प्रांगण में वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2019-20 का बजट प्रस्तुत किया गया। वार्षिक सभा में गन्ना समिति के संचालक मंडल के सदस्य व प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लेकर क्षेत्र के विकास संबंधी आधा दर्जन से अधिक प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किए।
विज्ञापन

रविवार दोपहर गन्ना समिति प्रांगण में वार्षिक सभा में गन्ना सचिव धर्मेंद्र सिंह ने अनुमानित आय 97642000 रुपये व अनुमानित व्यय 967007000 रुपये तथा अनुमानित लाभ 885000 रुपये का बजट प्रस्तुत किया। सभा में संचालक मंडल व किसानों द्वारा गन्ना समिति प्रांगण में किसान भवन बनवाने, फर्जी गन्ना सट्टों पर अंकुश लगाने, समिति के आपूर्ति कार्यों को सुचारु रूप से संपादित करने, समिति प्रांगण में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु वाटर कूलर लगवाने, क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक सड़कों की मरम्मत कराने सहित तमाम प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किए। सभा में गन्ना विकास परिषद के सभापति कृपाल सिंह गन्ना समिति के सभापति काजी अरशद, मसूद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, अरविंद गहलोत, संचालक मंडल के सदस्य नृपेंद्र कुमार, राजपाल सिंह, अमित कुमार, हेमराज सिंह, आशु, विकास राजपूत, जितेंद्र कुमार, आसिफ खान, भूरे सिंह, गर्वित चौधरी, हेमराज सिंह, जेस्ट गन्ना विकास निरीक्षक अविनाश चंद्र तिवारी, सहायक लेखाकार राजवीर सिंह, अशोक कुमार, विवेक राजपूत ,अरशद प्रिंस सहित समस्त गन्ना समिति एवं गन्ना विकास परिषद के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सभा में 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सेना के जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता काजी अरशद मसूद तथा संचालन गन्ना समिति सचिव धर्मेंद्र सिंह ने किया। गन्ना सचिव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया
अफजलगढ़ में सहकारी गन्ना विकास समिति अफजलगढ़ की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में वर्ष 2018-19 के आय और व्यय के बजट के अनुमोदन पर विचार विमर्श किया गया। बतया कि समिति को एक करोड़ 62 लाख 59 हजार 521 रुपये की बचत रही। प्रबंध कमेटी के आगामी वर्षों के लिए तैयार किए गए क्रियाकलापों का अनुमोदन करने पर विचार हुआ। आयुक्त गन्ना एवं चीनी/निबंधक सहकारी गन्ना समिति उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश पर समिति में कंप्यूटर स्थापित करने, डाटा एंट्री ऑपरेटर रखने, समिति स्थित पत्रक वर्ष 2017-18 का अवलोकन एवं अनुमोदन, गत सहकारी वर्षों के लेखा परीक्षा प्रमाण पत्रों एवं परीक्षा विवरण, गन्ना समिति के लाभांश के वितरण, समिति के पुराने बकाएदारों से एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत मूलधन के बराबर ब्याज जमा कराने पर मूलधन से अधिक ब्याज को बट्टे खाते में डालने एवं ऋणमोचन योजना के पात्र कृषकों को 25 प्रतिशत धनराशि समिति से दिए जाने पर विचार किया गया। समिति के वर्तमान कार्यालय में जगह कम होने, खाद गोदामों में वर्षा का पानी आने पर अन्यत्र खोले जाने पर चर्चा हुई। अध्यक्षता सभापति सुरेश चंद्र व संचालन साहब सिंह सत्यार्थी ने किया। सीओ कृपाशंकर कन्नौजिया, अनिल राठी, कौशल कुमार, उपगन्ना महाप्रबंधक मिल अजय कुमार ढाका, लेखराज सिंह, सुखजीत सिंह, विजयपाल सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष पूरन सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें