फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बढ़ रही सर्दी, हल्के हुए मरीजों को मिलने वाले कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सर्दी बढ़ने से रात में लोगों की कंपकंपी छूट रही है। ऐसे में मेडिकल अस्पताल में मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा हैं। मरीजों को काफी हल्के कंबल दिए जा रहे हैं। इनसे मरीजों की ठंड दूर नहीं हो रही है। सर्दी से बचने के लिए मरीजों ने अपने घरों से कंबल मंगाए है।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने बृहस्पतिवार को मेडिकल अस्पताल के जनरल वार्ड की पड़ताल की। वार्ड में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाने के इंतजाम कागजी नजर आए। मरीजों ने अपनी परेशानी बताई। वार्ड में भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले कंबल काफी हल्के हैं। एक कंबल में मरीजों की ठंड दूर नहीं हो रही है।
विज्ञापन

दूसरा कंबल कर्मचारी नहीं देते। ऐसे में मरीजों ने ठंड से बचने के लिए अपने घरों से कंबल मंगाए हैं। इतना ही नहीं, कई मरीजों के पास फटे हुए कंबल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें