गांव मीरापुर में शराब माफिया के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र की महिलाओं ने कच्ची शराब की बिक्री के विरोध में आंदोलन छेड़ रखा है। सीओ ने कच्ची शराब के धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देने के लिए महिलाओं के बीच सीओ मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने सीओ का घेराव कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। कच्ची शराब की बिक्री पर सीओ को खरी खोटी सुनाई। सीओ ने महिलाओं को कच्ची शराब के धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को नानकी समूह महिला मंडल की महिलाओं ने कच्ची शराब के अवैध धंधे के विरोध में मोर्चा खोल दिया। महिलाओं ने भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की। महिलाएं इस मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ को बुलाने की मांग पर अड़ गईं। शनिवार को मय फोर्स के साथ गांव में पहुंचे सीओ को बरामद कच्ची शराब दिखाई।
महिलाओं सीओ को खूब खरी खोटी सुनाई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस के संरक्षण में धड़ल्ले से अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है। महिलाओं ने सीओ को बताया कि शराब की बिक्री ने कई परिवार तबाह कर दिए हैं। स्कूल जाने की उम्र में किशोर सुबह से ही शराब का पाउच लेकर घूमने लगते हैं। परिवारों को मान सम्मान बचाना मुश्किल हो गया है। शराब पीने के लिए पति महिलाओं के गहने तक बेच डालते हैं।
सीओ यशपाल सिंह ने महिलाओं को जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान महिला समूह की अध्यक्ष निर्मल कौर, हरदेव कौर, मुखविंद्र कौर, सीमा कौर, देवेंद्र कौर, हरजीत कौर, बलविंद्र कौर, राजेंद्र सिंह, सरमुख सिंह, गुरनाम सिंह और धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।