फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: पिता के दुलार करने वाले हाथों ने दिया ऐसा जख्म, जिंदगीभर भूल नहीं पाएंगे मासूम, सदमे में मां

Wed, 02 Nov 2022 07:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
आग से झूलसे मासूम - फोटो : अमर उजाला
जिन हाथों से पिता ने दुलार किया, उन्हीं हाथों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे दोनों बच्चों को गहरा सदमा लगा है। जिला अस्पताल में भर्ती दोनों बच्चों से आग लगाने वाले का नाम पूछा तो आंखों से आंसू छलक आए।

दोनों कुछ बोल नहीं पा रहे हैं और केवल दर्द से कराहते हुए रो रहे हैं। उनकी मां वंदना का कहना है कि शराब के नशे में उसका पति रिश्ते भी भूल गया और बच्चों को ऐसा जख्म दे दिया, जो हमेशा दर्द देता रहेगा।
विज्ञापन

2 of 5
आग में झूलसे मासूम - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में कोतवाली शहर के गांव गोपालपुर भोजी निवासी अरुण कुमार के चार वर्षीय बेटे आरव के जन्मदिन का दिन ही ऐसा दिन बन गया, जिसे वह कभी याद नहीं करना चाहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
आग में झूलसे मासूम - फोटो : अमर उजाला
जन्मदिन में हर तरफ खुशी का माहौल था और आरव भी जन्मदिन की खुशी में मग्न था। उसकी मां वंदना ने कहा कि अक्सर झगड़ा तो होता था, लेकिन कभी बच्चों को नुकसान पहुंचाने तक स्थिति नहीं पहुंची। इस बार जन्मदिन पर नशे ने अरुण को हैवान बना दिया और उसने सारा गुस्सा बच्चों पर उतार दिया। जिन हाथों से बच्चों को दुलार दिया, उन्हीं से ऐसा जख्म दिया, जो हमेशा दर्द देता रहेगा।

4 of 5
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
उधर, जिला अस्पताल में दोनों बच्चे अपनी मां वंदना के पास ही हैं और सहमे हुए हैं। उनसे जब आग से जलाने वाले का नाम पूछा गया तो केवल दोनों की आंखों से आंसू छलकने लगे। चिकित्सक भी जब उनसे बात कर रहे हैं तो वह सदमे में कुछ बोल नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आग में झूलसे मासूम - फोटो : अमर उजाला
सीएमएस डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों बच्चों की हालत स्थिर है। दोनों बच्चों के चेहरे बुरी तरह झुलस गए हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल बच्चे सदमे में लग रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें