फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रेलवे फाटक का बूम टूटा 41 मिनट बंद रहा फाटक

Mon, 17 Nov 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
स्योहारा में रेलवे फाटक का बूम टूटने से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
स्योहारा। रविवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे स्योहारा–नूरपुर रोड स्थित रेलवे फाटक पर एक वाहन की टक्कर से बूम टूट गया। इसके चलते करीब 41 मिनट तक फाटक बंद रहने से भीषण जाम की स्थिति बन गई। जाम में एंबुलेंस तक फंस गई।
विज्ञापन

बूम टूटने की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई और बूम की मरम्मत शुरू कर दी। रेलवे फाटक दोपहर 4:49 बजे बंद हुआ, जबकि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद यह करीब 5:30 बजे खुल सका। इस दौरान करीब 41 मिनट तक फाटक बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बढ़ते जाम लोग परेशान रहे। एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी नजर आई।
स्थानीय निवासियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि फाटक पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से लोगों को होने वाली परेशानी से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें