फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादा गुलदार का शव मिलने से हड़कंप

Thu, 03 Dec 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ । थाना क्षेत्र के गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में  गन्ने के खेत से सात वर्षीय मादा गुलदार का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार जब वे गांव में जंगल में काम कर रहे थे तो उन्हें इस दौरान बदबू आई। उन्होंने खेत में देखा तो वहां एक गुलदार का सड़ा गला शव दिखा।

उन्होंने गांव में जाकर मामला बताया । ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर नजाकत हुसैन विभागीय अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


डिप्टी रेंजर ने कहा मृतक मादा गुलदार का शव  सात वर्ष है। उसके मुंह पर जख्म जैसे निशान हैं। अनुमान है  किसी नर गुलदार से हुई लड़ाई में इसकी मौत हुई होगी।
विज्ञापन


बाकी गुलदार के मौत के सही कारणों का पता पीएम रिपोर्ट के बाद ही लग सकेगा। शव कई दिन पुराना लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें