फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्धमान काॅलेज बना खो-खो चैंपियन

Thu, 03 Dec 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एमजेपी रूहेलखंड विश्विविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय खो- खो प्रतियोगिता में वर्धमान कॉलेज की टीम ने शाहजहांपुर को 15-1 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
विज्ञापन


वर्धमान कॉलेज के खेल मैदान में बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में 12 कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव प्राचार्या डॉ. मीना बख्शी ने गुब्बारे छोड़ कर किया। खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मैच वर्धमान कॉलेज बिजनौर और शाहजहांपुर के बीच खेला गया।

इसमें वर्धमान कॉलेज ने शाहजहांपुर को 15-1 से हरा कर खो-खो चैंपियनशिप पर कब्जा किया। इससे पूर्व वर्धमान कॉलेज ने अमरोहा की टीम को हराकर और शाहजहांपुर ने बदायूं को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों के पहले मैच में वर्धमान कॉलेज ने रामा कॉलेज किरतपुर को 9-1 से हराया।
विज्ञापन


दूसरा मैच एमएम कॉलेज चंदौसी और आरपी कॉलेज मीरगंज के बीच खेला गया। इसमें एमएम कॉलेज चंदौसी की टीम 21-15 से विजयी रही।

जेएसएच कॉलेज अमरोहा और साहु जैन नजीबाबाद के बीच हुए मैच में अमरोहा की टीम 5-1 से विजयी रही। उप महाविद्यालय पीलीभीत ने राजा कॉलेज रामपुर को छह अंकों से और वर्धमान कॉलेज बिजनौर ने बरेली कॉलेज को 9-1 से शिकस्त दी।

शाहजहांपुर ने मीरगंज को 13-6 से पराजित किया। जे एसएम कॉलेज अमरोहा ने एमएम अली किरतपुर को 5-1 से और दास कॉलेज बदायूं ने उपाधि कॉलेज पीलीभीत को 6-4 से हराया।

इस मौके पर डॉ. अंजू, डॉ. एस के सोन, डॉ सीएस शुक्ला, डॉ. एन ए त्यागी, डॉ. प्रमोद, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. नीरज आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता कराने में जिला खो-खो संघ के सचिव डॉ. बी पी सिंह, एस के दास, विपिन और दीपक ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें