अफजलगढ़ । थाना क्षेत्र के गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में गन्ने के खेत से सात वर्षीय मादा गुलदार का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार जब वे गांव में जंगल में काम कर रहे थे तो उन्हें इस दौरान बदबू आई। उन्होंने खेत में देखा तो वहां एक गुलदार का सड़ा गला शव दिखा।
उन्होंने गांव में जाकर मामला बताया । ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर नजाकत हुसैन विभागीय अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में ले लिया।