फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण नहीं मिला तो भाजपा का करेंगे विरोध

Wed, 21 Dec 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर  में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार जाटों को केंद्र में आरक्षण देने में कोई पहल नहीं कर रही है। हरियाणा में भाजपा सरकार ने जाट बनाम अन्य जातियां का नारा देकर जातिगत झगड़ा कराकर जाट समाज के नौजवानों की हत्या कराई। कहा कि अगर यूपी के विधानसभा चुनाव से पहले आरक्षण न दिया गया तो जाट समाज भाजपा का विरोध करेगा।
विज्ञापन

एक होटल में आयोजित बैठक में यशपाल मलिक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जाटों का केंद्र में आरक्षण समाप्त होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बुलावे पर जाटों के प्रतिनिधिमंडल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलवाया गया था। प्रधानमंत्री ने जाटों की आरक्षण की मांग को जायज मानते हुए जल्दी कानून बनाकर आरक्षण दिलाने का आश्वासन दिया था। प्रधानमंत्री ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के नेतृत्व में एक समिति भी बनाने की घोषणा की थी, लेकिन न तो कोई समिति बनाई गई और न ही जाटों को आरक्षण दिलाने के लिए कुछ किया। यशपाल मलिक ने कहा कि जाट समाज आरक्षण की मांग पर अडिग है। अगर चुनाव से पहले केंद्र में आरक्षण और हरियाणा में आंदोलन के दौरान हुए समझौते को लागू न किया तो विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष मानवेंद्र वर्मा ने कहा कि यूपी के चुनाव में विधानसभावार जाट रैली निकालकर व नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा का विरोध       किया जाएगा। 
हरियाणा, राजस्थान व मध्य प्रदेश के जाट भी इसमें भाग लेंगे। बैठक में डा.ओमपाल सिंह देशमुख को जिलाध्यक्ष, यशवीर सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व महिपाल सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक को राष्ट्रीय महामंत्री बीएस, युवा जिलाध्यक्ष सुरजीत चौधरी, मधु सिंह, सूरजभान सिंह, महावीर सिंह, इलम सिंह, डा.समरपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, मानपाल सिंह, डा.योगेशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें