फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मनाया उत्तम तप धर्म का पर्व, श्रीजी का अभिषेक किया

विज्ञापन
नजीबाबाद के जैन मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
इच्छाओं पर विजय प्राप्त करना ही उत्तम तप
विज्ञापन

नजीबाबाद। श्री दिगंबर जैन पंचायती व सरजायती जैन मंदिर में आयोजित दशलक्षण पर्व पर सातवें दिन उत्तम तप धर्म का पर्व मनाया गया। जैन श्रद्धालुओं ने जैन मंदिरों में पूजन पाठ किया और महिलाओं ने धूप दशमी का व्रत रखकर कथा सुनी।
श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में प्रात: श्रीजी का सामूहिक अभिषेक किया गया। पूर्व प्रधान जिनेश्वर दास जैन ने कहा कि जो मनुष्य अहंकार को छोड़ कर तपस्या करता है वह मुक्ति मार्ग का अनुगामी बनता है। जितेंद्र जैन ने कहा कि आत्मा की शुद्धि के लिए सांसारिक इच्छाओं पर विजय प्राप्त करना ही उत्तम तप है। दोपहर को श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में धूप दशमी का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने धूप दशमी का व्रत रखा और कथा सुनाई। रात्रि में कुमकुम जैन की ओर से जैन धर्म पर आधारित गेम खिलाए गए। जिसमें विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन में पारसनाथ जैन, नमन जैन, अजय जैन, राजीव जैन, दीपक जैन, राहुल जैन, पुनीत जैन, अनुभव जैन, समला जैन, संध्या जैन, रैना जैन, अलका जैन, पूनम जैन, सुनीता जैन, साल्वी जैन, सरोज कुमारी जैन, छवि जैन, अवधेश जैन, सुषमा जैन, संतोष कुमार जैन, अरनव जैन, सुशीला जैन, नीरज जैन, चुमकी जैन सहित कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें