फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों का किया पुनः परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार बनाए गए 116 केंद्र
विज्ञापन

राजकीय विद्यालयों पर सबसे अधिक भरोसा



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2024 परीक्षा के लिए पहली बार बने परीक्षा केंद्रों में सबसे अधिक राजकीय विद्यालय है। प्रशासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का पुनः परीक्षण फाइनल कर लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों व पहली बार परीक्षा केंद्र बने विद्यालयों पर फोकस रहा। परीक्षा केंद्रों तक आने जाने के लिए परिवहन व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।



यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की वर्ष 2024 की परीक्षा के लिए 116 केंद्र है। शासन ने परीक्षा केंद्रों के मानकों का पुनः परीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इस पर डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने तहसीलवार एसडीएम की अध्यक्षता में टीम बनाकर पुनः परीक्षण कराया। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार पुनः परीक्षण फाइनल हो गया है। उन्होंने स्वयं नगीना तहसील के परीक्षा केंद्रों का परीक्षण किया है।
विज्ञापन




प्रधानाचार्यों को सीसीटीवी कैमरों का संचालन की जांच करने व परीक्षार्थियों को स्वच्छ पेयजल व शौचालयों आदि मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने को कहा गया है। परीक्षा देने आने वाली छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर है।
विज्ञापन







11 राजकीय काॅलेज पहली बार परीक्षा केंद्र



शासन का राजकीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की प्राथमिकता है। जिले में 40 राजकीय विद्यालय है। इनमें 22 राजकीय विद्यालय परीक्षा केंद्र है। 11 राजकीय विद्यालय पहली बार परीक्षा केंद्र है। कुल 116 परीक्षा केंद्र में 22 राजकीय, 60 अशासकीय सहायता प्राप्त तथा 34 वित्त विहीन विद्यालय परीक्षा केंद्र है। पहली बार परीक्षा केंद्र बने 21 विद्यालयों में सबसे अधिक राजकीय विद्यालय है, जो ग्रामीण क्षेत्र में है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार रोडवेज अधिकारियों को परिवहन की उचित व्यवस्था करने के लिए पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें