फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सर्किल रेट बढ़ाने के लिए प्रशासन ने तहसील स्तर पर बनाई कमेटी

Sun, 25 May 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में नए सर्किल रेट लागू करने के लिए प्रशासन ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। हर तहसील पर एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटियों का गठन किया है। यह कमेटी अपने-अपने क्षेत्रों में बनी नई कॉलोनी, नए विकास और बढ़ते बाजार भाव का आकलन कर रिपोर्ट देगी। इसी के आधार पर नए सर्किल रेट लागू किए जाएंगे।
विज्ञापन

एडीम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने निबंधन अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिले में बाजार भाव और सर्किल रेट में बड़ी असमानता को दूर करने और राजस्व बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसमें कमेटियों का गठन भी किया गया। हर तहसील पर एसडीएम को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा इस कमेटी में तहसीलदार, नगर निकायों के ईओ को सदस्य बनाया गया है। तहसील स्तर पर लेखपाल सर्वे करेेंगे। वहीं विनियमित क्षेत्र के अधिकारी नई कॉलोनियों की सूची देंगे। इसके अलावा नगर पालिका में हुए नए व्यवसायिक निर्माण की जानकारी देंगे। इसी के आधार पर जमीनों के सर्किल रेट में संशोधन किया जाना है।
विज्ञापन

वहीं, देहात क्षेत्रों में जो नई कॉलोनी काटी जा रही हैं, अभी तक वहां उस क्षेत्र के गांव के सर्किल रेट लग रहे हैं। नए संशोधन के हिसाब से अब वहां पर सर्किल रेट बढ़ जाएंगे और कॉलोनी के हिसाब से ही स्टांप शुल्क लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें