फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी दबोचा
विज्ञापन

हल्दौर। नगर का एक आरोपी युवक सीएचसी में मेडिकल कराने के दौरान एक पुलिस कांस्टेबलों व एक पीआरडी को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसकी तलाश में क्षेत्र में घंटों कांबिंग की। बमुश्किल आरोपी को रात्रि में ही कस्बा झालू के रेलवे फाटक के पास दबोच कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खेड़ा निवासी सरदार तोमर सिंह का पुत्र लक्की सिंह को पुलिस ने मंगलवार को नगर के नहटौर टेंपो स्टैंड के पास से दोपहर करीब 12 बजे संदिग्ध अवस्था में खड़े देखा। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक चाकू बरामद किया। पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर अपने साथ थाने ले गई और उससे मामले की पूछताछ की। पुलिस ने कांस्टेबल सेफी अफजाल और पीआरडी शूरवीर सिंह के साथ आरोपी लक्की सिंह को मंगलवार की शाम करीब तीन बजे उसके शरीर की मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अस्पताल में आरोपी युवक स्वास्थ्य की जांच के दौरान उक्त दोनों पुलिसकर्मियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को झालू रेलवे फाटक के पास से गत रात्रि करीब आठ बजे दबोच लिया। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ अन्य धाराओं में बढ़ोतरी कर उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें