अमर उजाला ब्यूरो नजीबाबाद। फुटबाल लीग चैंपियनशिप का खिताब थापा फुटबाल एकेडमी ने सिटी क्लब को 2-0 से पराजित कर अपने नाम किया। साहू जैन महाविद्यालय के खेल मैदान पर सिटी क्लब और थापा फुटबॉल एकेडमी के बीच फाइनल मैच हुआ। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों का स्कोर शून्य रहा। दूसरे हाफ में थापा फुटबाल एकेडमी के स्ट्राइकर तेजस्वी कर्णवाल और ऋतिक राठी ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। सिटी क्लब के खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए काफी पसीना बहाया, मगर असफल रहे। मैच के मुख्य रेफरी डॉ. जीशान रिजवी की देखरेख में हुए फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच ऋतिक राठी और द बेस्ट गोलकीपर ओम शर्मा रहे। मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमपी कर्णवाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इससे पहले विशिष्ट अतिथि डॉ. एलएस बिष्ट, प्रधान पति नितेश त्यागी और डॉ. एमपी कर्णवाल ने फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। आयोजक क्लब के प्रबंधक रवि थापा और अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने बताया कि जून माह में जिलास्तरीय फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। फाइनल मैच में शन्नी, अनमोल का सहयोग रहा।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में फुटबाल लीग चैंपियनशिप का खिताब थापा फुटबाल एकेडमी ने सिटी क्लब को 2-0 से पराजित कर अपने नाम किया। साहू जैन महाविद्यालय के खेल मैदान पर सिटी क्लब और थापा फुटबॉल एकेडमी के बीच फाइनल मैच हुआ। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों का स्कोर शून्य रहा।
विज्ञापन
दूसरे हाफ में थापा फुटबाल एकेडमी के स्ट्राइकर तेजस्वी कर्णवाल और ऋतिक राठी ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। सिटी क्लब के खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए काफी पसीना बहाया, मगर असफल रहे।मैच के मुख्य रेफरी डॉ. जीशान रिजवी की देखरेख में हुए फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच ऋतिक राठी और द बेस्ट गोलकीपर ओम शर्मा रहे।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमपी कर्णवाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इससे पहले विशिष्ट अतिथि डॉ. एलएस बिष्ट, प्रधान पति नितेश त्यागी और डॉ. एमपी कर्णवाल ने फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
आयोजक क्लब के प्रबंधक रवि थापा और अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने बताया कि जून माह में जिलास्तरीय फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। फाइनल मैच में शन्नी, अनमोल का सहयोग रहा।