फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सगे भाई-बहन सहित दस और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। चीनी मिल अफजलगढ़ परिसर निवासी दो सगे भाई-बहन सहित जिले के दस और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनके साथ में 1098 रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को शामिल कर जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3247 हो गई है। इनमें से अब तक 3056 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है और 46 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 145 रह गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को जिले में कुल दस लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनके साथ में 1098 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। कार्यवाहक सीएमओ एसके निगम के अनुसार अब तक जिले से कुल एक लाख 48 हजार 297 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 3247 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव और लगभग एक लाख 43 हजार 431 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में 1619 लंबित रिपोर्ट हैं। अब तक 46 लोगों की मौत हुई है। रविवार को अफजलगढ़ चीनी मिल परिसर निवासी सगे बहन-भाई सहित तीन, कोतवाली देहात, किरतपुर थाने के गांव मकबरा, चक्कर रोड बिजनौर, गांव पावटी से, धामपुर के गांव चकसहजनी, रामगढ़ जौनपुर, नजीबाबाद के मोहल्ला मकबरा से एक-एक जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें