फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन पर सजेंगे मंदिर, दीये जलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि पूजन पर सजेंगे मंदिर, दीये जलेंगे
विज्ञापन

बिजनौर। अयोध्या में भूमि पूजन के अवसर को जिले में भी दीपावली की तरह मनाया जाएगा। इस मौके पर जिले भर के प्रमुख मंदिरों को सजाया जाएगा। मंदिरों और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के घरों पर भगवा ध्वज लहराएंगे। मंदिरों व घरों में दीये जलाए जाएंगे। जनता को भी घरों पर दीये जलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियां चल रही हैं। कोरोना की वजह से अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन में कड़ाई से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा। वहां देशभर की चुनिंदा हस्तियों को ही बुलाया गया है। राम मंदिर में जो कारसेवा करने के लिए अयोध्या गए थे वे तक भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। लेकिन फिर भी वे इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसके लिए वे पूरी तैयारी कर रहे हैं। हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता इस दिन को खास बनाने के लिए जिले के सभी मंदिरों को सजाने के अभियान में लग गए हैं। सभी मंदिरों पर त्योहारों की तरह विशेष रूप से सजाया जाएगा और दीपावली की तर्ज पर मंदिरों पर दीये भी जलाए जाएंगे। इसके अलावा हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता अपने घरों पर खुद तो दीये जलाएंगे ही मोहल्लेवालों को भी दीये जलाने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा गांव देहात में भी भूमि पूजन के दिन दीपावली की तरह मनाने के लिए दीये जलाने के लिए कहा जाएगा। इसके लिए हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर अभियान शुरू भी कर दिया है। गंगा बैराज घाट पर तो पहले से ही 21 हजार दीये जलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख मयंक मयूर का कहना है कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनते देखना हर राष्ट्रभक्त का सपना है। इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकते, लेकिन इसके बिना भी इसे खास बनाया जा सकता है। सभी पांच अगस्त की रात अपने घरों पर भगवान राम के मंदिर निर्माण की खुशी में दीये जरूर जलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें