फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ तपा से बढ़ा ताप, पारा 41 डिग्री पार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ तपा से बढ़ा ताप, पारा 41 डिग्री पार
विज्ञापन

बिजनौर। बढ़ती गर्मी से लोग बेहाल हैं। घरों से बाहर निकलते ही तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। नौ तपा तो 25 मई से तीन जून तक था, लेकिन जिले में तापमान तीन जून के बाद बढ़ना शुरू हुआ। जो लोगों को खूब तपा रहा है। जिले में अब सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चार और पांच जून को 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जून महीने में जिला खूब तप रहा है। लोग गर्मी से परेशान हैं। इस बार गर्मी अपने सख्त तेवर दिखा रही है। नौ तपा बीत जाने के बाद भी गर्मी का कहर जारी है। माना जाता है कि नौ तपा में तापमान सबसे ज्यादा रहता है, लेकिन इस बार नौ तपा बीत जाने के बाद भी जिला खूब तप रहा है। 25 मई से लेकर तीन जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। इसके बाद तापमान बढ़ना शुरू हुआ है। गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल है। दोपहर के समय कम ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। क्योंकि तेज धूप में थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। अभी तापमान में कमी देखने को नहीं मिल रही है। ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिन ऐसे ही गर्म होंगे।
विज्ञापन

25 मई से आठ जून तक जिले का तापमान
अधिकतम न्यूनतम
35.2 21.2
36 21.2
36.8 24.2
37 25
37.3 26.2
37 25.5
38.5 26.5
40 26.5
40.5 26
40.5 25.8
41.2 25.8
41.2 25.5
41 27
40.6 27.5
40.5 28.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें