फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी नहीं मिला कैश

Mon, 12 Dec 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीसरे दिन भी बंद मिली एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर/अफजलगढ़ (ब्यूरो)। धामपुर, अफजलगढ़, शेरकोट, रेहड़, हरेवली के बैँकों में लगे एटीएम तीसरे दिन भी खाली होने से लोग परेशान रहे। उनका कहना है कि पैसे न मिलने पर फीस जमा करने से लेकर अन्य कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। 
विज्ञापन


अफजलगढ़ में ग्राहक अतीक, शकील, नसीम, अफसर, नजमल, बूंदु, सलीम, शमीम, इरशाद, अमित, अनिल, विवेक, हरपाल, विजयपाल  का कहना है कि उनके क्षेत्र कासमपुरगढ़ी में पीएनबी और सर्व यूपी ग्रामीण बैंक और कादराबाद में सिंडिकेट बैंक, सुआवाला, शेरगढ़, भूतपुरी, नगर में पीएनबी, स्टेट बैंक और जिला सहकारी बैंक सहित अन्य जगहाें पर कैश के लिए जूझते रहे। रोजमर्रा के खर्च,  सब्जी और मजदूरों को भी देने के लिए पैसे नहीं है।

क्षेत्र में कासमपुरगढ़ी में पीएनबी, सिंडिकेट बैंक, कादराबाद में पीएनबी सहित अन्य बैंकों के एटीएम खाली ही मिले। उधर, धामपुर में भी बैँकों के यही हालात रहे। यहां किसी भी बैँक के एटीएम में कैश नहीं है। लोगों का कहना है कि मंगलवार को जैसे ही बैँक खुलेंगे तो वे चेक या विड्राल माध्यम से कैश लेने का प्रयास करेंगे। सीओ धामपुर अशोक कुुमार यादव ने बताया कि तीन दिन बाद बैंकों में भीड़ उमड़ने के कारण पुलिस को अलर्ट रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें