फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बैंकों की परीक्षा, उमड़ेगी भीड़

Mon, 12 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में पेट्रोल पंप पर पैसे लेने के लिए लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को खुलते ही बैंकों की परीक्षा होगी। बैंक अधिकारी मंगलवार को बैंकों में पर्याप्त कैश होने का दावा कर रहे हैं। एटीएम मशीनों में भी कैश रखे जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


बैंकों की तीन दिन की छुट्टी में किसी भी एटीएम मशीन में कैश नहीं रखा गया। कैश नहीं रखे जाने के बाद भी उपभोक्ता एटीएम मशीनों के आसपास मंडराते रहे थे। सोमवार को सिविल लाइंस स्थित पेट्रोल पंप पर लगी मिनी एटीएम मशीन पर दो लाख रुपये रखे गए। हालांकि यहां उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़ के सामने एटीएम से कैश कुछ ही देर में खाली हो गया। तीन दिन बैंक और एटीएम पर ताला लटके रहने के बाद मंगलवार को बैंकों में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बैंक अधिकारी भी इसको  लेकर चौकस हैं। तीन दिन की छुट्टी में पीएनबी और एसबीआई की करेंसी में कैश आने की बात कही जा रही है। बैंक अधिकारी मंगलवार को एटीएम मशीनों में भी कैश रखने का दावा कर रहे हैं। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजय कुमार के मुताबिक मंगलवार को पीएनबी की सभी ब्रांच में कैश बंटेगा। कुछ एटीएम मशीनों में भी कैश रखा जाएगा। एसबीआई की मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक ओमप्रकाश के अनुसार करेंसी चेस्ट में थोड़ा कैश आया। 
विज्ञापन


कैश की उपलब्धता के आधार पर मंगलवार को एटीएम मशीन में कैश रखने को लेकर विचार किया जाएगा। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक शिवदास के मुताबिक मंगलवार को उनके बैंक की सभी ब्रांच में कैश उपलब्ध रहेगा। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सचिव एमके अग्रवाल के मुताबिक अभी कैश की उपलब्धता कम है। फिर भी सभी शाखाओं में थोड़ा-थोड़ा कैश उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें