फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: बच्चों के विवाद में किशोर की पीटकर हत्या, मुकदमा दर्ज

Fri, 11 Sep 2020 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव सीरवासुचन्द्र में मारपीट के दौरान हुई बच्चे की मौत के बाद अपने दोनों बच्चों के सा - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अफजलगढ़/कासमपुरगढ़ी। बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में एक पक्ष के दो भाइयों ने एक किशोर को बुरी तरह पीटा। घायल की हालत खराब होने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


गांव सिरवासुचंद्र में रामअवतार के 13 साल का बेटा अनिकेत अपने पड़ोसी हरि सिंह के बेटे अमन के साथ गांव में खेल रहा था। खेल के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट हो गई। इस बीच अमन का पिता हरि सिंह व ताऊ राम सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे अनिकेत से जमकर मारपीट शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अनिकेत के बार बार मना करने व माफी मांगने के बाद भी दोनों ने बुरी तरह पीटा। मारपीट में अमन को गुम चोट आईं। उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए तुरंत धामपुर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अनिकेत की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


अनिकेत की मौत का पता चलने पर हरि सिंह और राम सिंह गांव से फरार हो गए। अनिकेत के पिता की ओर से हरि सिंह व राम सिंह के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय गया है।

अफजलगढ़ के गांव सीरवासुचन्द्र में मारपीट के दौरान मरने वाले अनिकेत का (फाइल फोटो)- फोटो : BIJNOR

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें