फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आईटीआई में तकनीक और रोजगारपरक पढ़ाई से भविष्य संवरेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजवीर चौधरी
विज्ञापन

बिजनौर। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा के नए अवसर खुलने जा रहे हैं। वजह, शेरपुर कल्याण स्थित नवनिर्मित राजकीय आईटीआई में माह अगस्त 2026 से नया शैक्षिक सत्र शुरू होने जा रहा है। इस संस्थान में करीब 480 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इस भवन का निर्माण करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है।
राजकीय आईटीआई संस्थान के प्रधान सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि इस आधुनिक भवन में 12 विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है, जिससे युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा मिल सकेगी। स्थानीय युवाओं को अब तकनीकी शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। साथ ही क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा और औद्योगिक क्षेत्रों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन



- नए राजकीय आईटीआई संस्थान में 12 ट्रेडों का होगा संचालन

शेरपुर कल्याण स्थित राजकीय आईटीआई में फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक आरएसी, टेक्नीशियन मेकाट्रोनिक्स, कोपा, ड्रोन टेक्नीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, एग्रीकल्चर मशीनरी, वेल्डर और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन जैसे रोजगारपरक ट्रेड संचालित होंगे।
विज्ञापन


-प्रशिक्षित युवाओं आसानी से मिलेगा रोजगार
इन ट्रेडों के माध्यम से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार पाने में आसानी होगी।


अगस्त माह से आरंभ होगा शैक्षिक सत्र
राजकीय आईटीआई संस्थान बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि नए भवन में शैक्षिक सत्र अगस्त माह 2026 से आरंभ होगा। यह संस्थान युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। क्षेत्रीय युवाओं को अब तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें