फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: झालू से रोडवेज बसों का संचालन न होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झालू। नगर में परिवहन सुविधाओं की कमी अब गंभीर समस्या बनती जा रही है। खासकर झालू से रोडवेज बसों का नियमित संचालन न होने और बसों के यहां से होकर न जाने के कारण नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि रोडवेज बसें गोलबाग मार्ग से होकर निकल जाती हैं, लेकिन झालू से न तो उनका संचालन होता है और न ही यहां से होकर बसें निकलती हैं। ऐसे में यात्रियों को आवागमन के लिए अन्य स्थानों तक जाना पड़ता है। इसके लिए ई-रिक्शा या निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और अतिरिक्त खर्च दोनों बढ़ जाते हैं।

इस समस्या का सबसे ज्यादा असर छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और मरीजों पर पड़ रहा है। पढ़ाई के लिए बिजनौर या दूसरे स्थानों पर जाने वाले विद्यार्थियों को समय पर वाहन नहीं मिल पाते, वहीं बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचने में भी काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि झालू से रोडवेज बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाए और बसें यहां से होकर गुजरने लगें, तो हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन काफी आसान हो जाएगा।

अधिवक्ता दिनेश चौधरी ने कहा कि झालू जैसे बड़े कस्बे से रोडवेज बसों का संचालन न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए।
मुकेश गर्ग ने बताया कि छात्र-छत्राओं को रोजाना पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता है, लेकिन बसें न मिलने से समय पर पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
अलीमुद्दीन का कहना है कि झालू के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को इलाज के लिए बाहर ले जाने में बहुत परेशानी होती है, क्योंकि यहां से सीधे बस सेवा उपलब्ध नहीं है।
व्यापारी अर्जुन अग्रवाल ने कहा कि परिवहन व्यवस्था कमजोर होने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है और बाहर से आने वाले लोग कम हो गए हैं।
क्षेत्र के सुशील कुमार, रफत, विनय, साकिब, हारून, नबाब आदि लोगों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि झालू से रोडवेज बसों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए और बसों को यहां से होकर गुजरने के निर्देश दिए जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें