एनडीआरएफ की टीम 20 सितंबर से स्कूलों में चलेगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं एवं पढ़ाने वाले शिक्षक किसी भी आपदा से सामना करने व बचाव के गुर सीखेंगे। वजह, एनडीआरएफ की प्रशिक्षित टीम 20 सितंबर प्रशिक्षण शुरू कर करेगी। उस दिन प्रशिक्षित अधिकारी, कर्मी भूकंप एवं अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल करेंगे। अर्थात भूकंप, बहुमंजिला भवन से बचाव कार्य का प्रदर्शन करेंगे। फिर अन्य स्कूलों में टीमें बचाव कार्य का प्रदर्शन करेंगी।
बिजनौर में 20 सितंबर को आयोजित हो रही भूकंप एवं अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल की तैयारियां जोरों पर हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व अरविंद कुमार सिंह के निर्देश पर एनडीआरएफ व जिला आपदा विशेषज्ञ द्वारा मॉकड्रिल स्थल रूट्स स्कूल का सघन निरीक्षण किया गया था। प्रशासन के अनुसार एनडीआरएफ की टीम स्कूल के छात्रों को स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत अन्य आपदाओं से बचाव के लिए भी प्रशिक्षित करेगी। राज्य स्तर से यह निर्देश दिए गए हैं कि अधिक से अधिक स्वयंसेवक इस ड्रिल को देखें, जिससे वह इन आपदा के प्रति बचाव के तरीके सीख सकें।
जिला आपदा विशेषज्ञ प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया 20 सितंबर को एनडीआरएफ व अग्निशमन विभाग संयुक्त रूप से मॉकड्रिल में भाग लेंगे। जनपद भूकंप की संवेदनशीलता की दृष्टि से जोन 4 में आता है। मॉकड्रिल में जनपद के पुलिस विभाग, आपदा मित्र, होमगार्ड, रेडक्रॉस व अन्य स्वयंसेवी संस्थाएं भाग लेंगी।