बिजनौर में बीएसए से वार्ता करते शिक्षक। स्रोत संगठन
बिजनौर। अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण में कार्यमुक्त नहीं करने से परेशान होकर शिक्षकों ने बीएलओ कार्य से सामूहिक त्यागपत्र बीएसए को सौंप दिए हैं। शिक्षक संगठनों व बीएसए के बीच कई दौर में वार्ता हुई।
पारस्परिक स्थानांतरण में बीएलओ बने शिक्षकों विभाग कार्य मुक्त नहीं कर रहा है। शनिवार को अवकाश होने के बाद भी जिले के अनेक शिक्षक बीएसए कार्यालय पर पहुंचे। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार चौहान, महामंत्री प्रशांत सिंह, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार, जिला महामंत्री राहुल राठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष असीम चौहान, संजय कुमार ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी शाहिद कई शिक्षक बीएसए से मिले। स्थानांतरण सूची में शामिल सभी शिक्षकों को तत्काल कार्य मुक्त करने की मांग की। भूपेंद्र कुमार चौहान ने कहा है कि शिक्षकों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फोन पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा से भी शिक्षकों को रिलीव करने के लिए वार्ता की गई है।
बीएलओ के कार्य से इस्तीफा देने वाले शिक्षकों में प्रशांत चौहान, अंकित चौधरी, अखलाक अली, सौरभ शर्मा, तेजपाल सिंह, रंजना रानी, नीतू सिंह, मोहम्मद इरफान, मुकेश कुमार, नवीन प्रताप सिंह शिक्षक मौजूद रहे। बीएसए ने कहा कि शिक्षकों को रिलीव करने के लिए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से मार्गदर्शन मांगा है।