फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस
विज्ञापन

चांदपुर। द हेजलमून स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा छह की असफिया ने भाषण प्रस्तुत किया। कक्षा छह के छात्र आफ्फान ने गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। कक्षा सात के छात्र सोहम ने मनोरंजक हास्य प्रस्तुति दी। कक्षा सात के छात्रों में से साद, आदि, ग्रेस, अंक, शौर्य, हबीबा ने ऑनलाइन कक्षाओं में छात्र एवं शिक्षकों के समक्ष आई कठिनाइयों एवं उनके निराकरण संबंधी विषय पर नाटकीय प्रस्तुति दी। कक्षा छह के छात्र प्रियांशु हमजा आयान, अगम्य ने लघु नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कक्षा नौ की छात्रा दिव्यांशी आर्य, आठ की छात्रा अनिष्का शर्मा ने अंग्रेजी भाषा में कविता वाचन किया। छह के छात्र गर्व अग्रवाल ने भाषण एवं मनमोहन गीत द्वारा सभी का मन मोह लिया। कक्षा नौ के छात्र अपर्श एवं कक्षा आठ की छात्रा वीशु ने हिंदी कविता सुनाकर शिक्षकों के प्रति अपने श्रद्धा भावों को प्रस्तुत किया। कक्षा एक से पांच के छात्रों ने खूबसूरत कार्ड्स शिक्षकों को भेंट किए। तीन की छात्रा सान्वी, छात्र ओम, चार के छात्र साद ने सुंदर कविता वाचन एवं कहानी पाठ द्वारा अपने हृदय उद्गारों को व्यक्त किया। प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। स्कूल प्रबंधक अरविंद मित्तल व नीरू गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षकों का विशेष स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें