मंडावली के न्यू एरा एकेडमी में शिक्षक को पुरस्कार देते विधायक तसलीम अहमद।
- फोटो : NAZIBABAD
बच्चों में शिक्षा की अलख जगाता है शिक्षक: तसलीम अहमद
मंडावली। न्यू एरा एकेडमी में शिक्षक दिवस पर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। बच्चों ने ताईक्वाडो में भी अपना जलवा दिखाया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कार दिए।
मंडावली के न्यू एरा एकेडमी लाहकला के प्रधानाचार्य राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक तसलीम अहमद रहे। विधायक तसलीम अहमद ने कहा कि शिक्षक बच्चों में शिक्षा की अलख जगाता है। साथ ही बच्चों को शिष्टाचार देने के साथ शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ता है। कार्यक्रम में बच्चों ने हिंदी, पंजाबी और देशभक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद बच्चों ने ताईक्वाडो में अपना दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि विधायक तसलीम अहमद ने बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों और कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक अजरा खातून, अध्यक्ष अजहर हसन, जिला पंचायत सदस्य यूनुस, प्रधान राकेश कुमार, नई मकरानी, वाजिद मकरानी, दिलशाद अहमद, आफाक आदि मौजूद रहे।