फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को किया निलंबित

Sat, 15 Nov 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। हल्दौर थाने के कस्बा झालू निवासी दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक तनवीर अहमद को बीएसए सचिन कसाना ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक पर ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा से दुष्कर्म का आरोप है। इस मामले में आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर चुका है।
विज्ञापन

मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी सहायक अध्यापक तनवीर अहमद की तैनाती कोतवाली ब्लॉक के स्कूल में है। उसके खिलाफ 12 वर्षीय छात्रा के परिजनों ने थाना हल्दौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिक्षक पर ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा को समोसा खिलाने के बहाने कार में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। बीएसए ने सहायक अध्यापक तनवीर अहमद को निलंबित करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें