नजीबाबाद में तैयार कंबल दिखाते कंबल कारखाने के प्रबंधक राम कवांर।
- फोटो : NAZIBABAD
पांच हजार कंबल निर्माण का मिला लक्ष्य
नजीबाबाद। कंबल कारखाना नजीबाबाद वर्तमान वित्तीय वर्ष में पांच हजार कंबल निर्माण करेगा। अनलॉक-1 के दौरान कंबल कारखाना नजीबाबाद ने 400 से अधिक कंबल निर्मित किए।
खादी ग्रामोद्योग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नवनीत सहगल के प्रयास से मुख्यमंत्री की बंद कंबल फैक्ट्री जीर्णोद्धार योजना के अंतर्गत नजीबाबाद के बंद कंबल कारखाने में करीब दो दशक के बाद 26 दिसंबर 2019 में कंबल निर्माण शुरू हुआ था। कंबल कारखाने के प्रबंधक/व्यवस्थापक राम कवांर के निर्देशन में मार्च तक 1046 कंबल बनाए गए थे।
प्रबंधक राम कवांर ने बताया कि कंबल कारखाने को वित्तीय वर्ष 2020-21 में पांच हजार कंबल निर्माण का लक्ष्य मिला है। कोविड-19 दौर में कंबल कारखाना लंबे समय तक बंद रहा। कारखाना प्रबंधक के अनुसार अनलॉक-1 के दौरान जून माह में 402 कंबल निर्मित किए गए हैं। वर्तमान में धागा समाप्त होने की वजह से कंबल उत्पादन प्रभावित है। प्रबंधक ने बताया कि एक सप्ताह में गोपीगंज भदोही से धागा आते कंबल निर्माण शुरू किया जाएगा। कंबल कारखाने में कंबल निर्माण शुरू होने के बाद खादी ग्रोमोद्योग के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान कई बार कंबल कारखाने का निरीक्षण कर चुके हैं।
जिला प्रशासन को दिए जाएंगे कंबल
नजीबाबाद। उप्र खादी ग्रामोद्योग विभाग शासन की ओर सेे शीत ऋतु में वितरित किए जाने वाले नजीबाबाद कंबल कारखाने से जिला प्रशासन बिजनौर को उपलब्ध कराएगा।
प्रति कंबल कीमत 525 रुपए
नजीबाबाद। कंबल कारखाना नजीबाबाद निर्मित कंबल की कीमत 525 रुपए प्रति कंबल निर्धारित की गई है। कंबल का आकार 94 इंच लंबा और 54 इंच चौड़ा रखा गया है।