फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक साक्षरता शिविर में दी कोरोना से बचाव की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधिक साक्षरता शिविर में दी कोरोना से बचाव की जानकारी
विज्ञापन

नगीना। तहसील में सोमवार को विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। जिसमें एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, तहसीलदार हामिद हुसैन गोयल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों से कंप्यूटर व मोबाइल के जरिए ऑनलाइन रूबरू हुए। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के उपाय बताए। कहा कि इस समय पूरे देश में कोरोना महामारी चल रही है, इसलिए सभी बच्चों को स्कूल की बजाय ऑनलाइन ही शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। घरों से बाहर कम से कम निकलें तथा मास्क का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने कहा की कहीं भी निकलते समय दो गज की दूरी बनाए रखें। तथा घर वापस पहुंचने पर सबसे पहले साबुन से कई बार हाथ धोएं। डेंगू सीजन के माहौल में अपने घर के आसपास व घर की छत आदि पर पानी एकत्र न होने दें। नियमित साफ-सफाई का ध्यान रखें तथा तबीयत खराब होने की कोई भी समस्या सामने आए तो चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें