जलालाबाद/नजीबाबाद। मुकद्दस रमजान पर नजीबाबाद, जलालाबाद और साहनपुर के कई क्षेत्र में 10 दिन की तरावीह पूरी हुईं। उलमा ने पूरे महीने तरावीह पढ़ने की सलाह दी। नगर के एमए पब्लिक स्कूल और जलालाबाद के रॉयल गार्डन में 10 दिन की तरावीह पूरी हुईं।
एमए पब्लिक स्कूल में मौलाना मो.अहमद ने कलाम पाक पढ़ा और मौलाना ओवैस ने सुना। तरावीह पूरी होने पर कांटों वाली मस्जिद के पेश इमाम मौलाना रईस और छीपियांन मस्जिद के पेश इमाम मौलाना लियाकत हुसैन ने पूरे महीने तरावीह का सिलसिला जारी रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रमजान वह मुबारक महीना है जिसमें अल्लाह से बंदे अपने गुनाह माफ करते हैं। मौलाना रईस ने दुनिया में अमनो-अमान और खुशहाली की दुआ कराई।
इस अवसर पर अजमल सिद्दीकी, सफदर आमिर, शकील रजा, एम अकरम खां, मो.शाहिद, समीर मिंटू, सदाकत अली, आफताब अहमद, अबरार आलम, हाजी महबूब, मो.शाहिद अनेक लोग उपस्थित रहे। उधर जलालाबाद के रॉयल गार्डन में दस दिनी तरावीह में हाफिज मोहम्मद अशहद ने कुरान पढ़ा और कारी मो.आरिफ ने सुना। कुरान मुकम्मल होने पर मौलाना एजाज ने दुआ कराई। इस मौके पर इंजीनियर फहीम अहमद, नदीम शेख, वकार अहमद, दानिश शेख, डॉ.आजाद आदि उपस्थित रहे।