धामपुर। पुराना धामपुर में कुत्तों का आतंक है। शनिवार सवेरे जब क्षेत्र के गांव गजरौला निवासी घसीटा सिंह धामपुर में दूध बेचने के लिए आ रहे थे। तब इस दौरान पुराना धामपुर में कुत्तों ने उनकी बाइक के पीछे दौड़ लगा उनके ऊपर हमला कर दिया। उनके पैर में गंभीर जख्म हो गया। वह सामने खड़े बिजली के खंभे से टकराने से बच गए। हालांकि मोटरसाइकिल फिसल जाने से गिर गई। गांव के लोगों का कहना है कि पुराना धामपुर में खूंखार कुत्तों का आतंक है। जो भी बाइक से इधर-उधर जाता है उसे पर हमला कर रहे हैं। विकास विभाग के अधिकारियों से कई बार पकड़ने की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। खंड विकास अधिकारी त्रिलोक चंद ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया है।