फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं: भारतेंद्र

विज्ञापन
नजीबाबाद के गजरौला पैमार में बैठक का शुभारंभ करते पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
पार्टी नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं: भारतेंद्र
विज्ञापन

भागूवाला। भाजपा की मंडल कार्य समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से पार्टी नीतियों को जनजन पहुंचाने का आह्वान किया।
गांव गजरौला पैमार में मंडल अध्यक्ष जुगनेश कुमार की अध्यक्षता और मंडल महामंत्री विवेक शर्मा के संचालन में आयोजित बैठक का शुभारंभ पूर्व सांसद भारतेंद्र ने किया। बैठक के पहले सत्र में मुख्य वक्ता पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया। दूसरे सत्र की बैठक को नगीना पूर्व विधायक लवकुश ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल, मंडल उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, अशोक पाल, महामंत्री शिवम चौहान, मंडल कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, मंडल मंत्री दयाराम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, भागूवाला क्षेत्र के गांव मोहनपुर में मंडल कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल कश्यप ने किया। उन्होंने ने कार्यकर्ताओं से नए युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, पूर्व जिला महामंत्री विकास अग्रवाल, पूर्व जिला मंत्री ओंकार सिंह, कोषाध्यक्ष गुलशन, उपाध्यक्ष अशोक राजपूत, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, अरुण राजपूत, आदि मौजूद रहे।

भागूवाला के मोहनपुर में बैठक का शुभारंभ करते भाजपा पदाधिकारी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें