परीक्षा कराओ या अगले सेमेस्टर में प्रमोट करो
धामपुर। डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षुओं में दो सेमेस्टर पढ़ाई के पूर्ण होने के बाद भी सरकार की ओर से अभी तक एक भी सेमेस्टर की परीक्षा न कराने से असंतोष पनप रहा है। प्रशिक्षुओं का कहना है कि सरकार या तो उनकी जल्द परीक्षा कराएं, नहीं तो अगले सेमेस्टर में प्रमोट किया जाए।
डीएलएड प्रशिक्षु अंशिका का कहना है कि कोरोना महामारी के संकट के दौर में सरकार डीएलएड प्रशिक्षुओं की समस्या का निदान कराए। प्रशिक्षुओं की दो सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी हो गई है। उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि वह तीसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कैसे शुरू करें। जिन सेमेस्टरों की पढ़ाई पूरी हो गई है, सरकार को चाहिए कि उनकी परीक्षा को जल्द कराएं। या फिर विश्वविद्यालयों के छात्र छात्राओं की तर्ज पर उन्हें भी प्रमोद करने की घोषणा करें। श्रेया का कहना है कि सरकार से हमारा यह आग्रह है कि जल्द से जल्द हमारी परीक्षाओं से संबंधित परेशानियों का निवारण किया जाए। प्रशिक्षु गजेंद्र सिंह, विवेक कुमार, पंकज कुमार का कहना है कि सरकार इनकी परीक्षा को जल्द संपन्न कराए। जिससे वह तनावमुक्त हो सकें। बीटीसी कॉलेज ईस्माइलपुर के प्राचार्य का कहना है कि जब सरकार के आदेेश होंगे। तभी परीक्षा होगी। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं बता सकते।