फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बारिश भी नहीं झेल सके पांच करोड़ में बने स्टड

विज्ञापन
नजीबाबाद में राज्य मंत्री के दौरे से संबंधित पांच जुलाई को प्रकाशित समाचार। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
एक बारिश भी नहीं झेल सके पांच करोड़ में बने स्टड
विज्ञापन

नजीबाबाद। बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री विजय कश्यप के खैरूल्लापुर में करोड़ों रुपये की लागत से मालन नदी क्षेत्र में बनाई जा रही पेचिंग का निरीक्षण किया था। उन्होंने ठेकेदार को पांच दिन में कार्य पूर्ण करने की चेतावनी दी थी और लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की थी। मंत्री के दौरे के के चंद घंटों बाद ही पेचिंग के कई स्टड नदी के उफान में समा गए। पांच करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा बाढ़ नियंत्रण का कार्य एक बारिश भी नहीं झेल सका। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। बाढ़ नियंत्रण मंत्री ने मामले की जांच करा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
नजीबाबाद के खैरूल्लापुर-कछियाना क्षेत्र में मालन नदी के उफान से होने वाले कृषि भूमि तथा आबादी क्षेत्र के कटान को रोकने के लिए पांच करोड़ रुपये से अधिक की लागत से शासन ने पेचिंग निर्माण स्वीकृत किया था। सिंचाई खंड धामपुर को पेचिंग निर्माण कार्य कराना था। अधिकारियों और ठेकेदार की उदासीनता से निर्माण कार्य में विलंब के साथ गुणवत्ता को लेकर काफी समय से आरोप-प्रत्यारोप चल रहे थे। जिसके चलते बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री विजय कश्यप ने शनिवार शाम पेचिंग कार्य का सिंचाई खंड धामपुर के अधिकारियों और भाजपा नेता बिंदु सराफ के साथ निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मंत्री विजय कश्यप ने सिंचाई खंड धामपुर के अधिकारियों और ठेकेदार को पेचिंग कार्य पांच दिन के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी नाराजगी व्यक्त की थी। राज्य मंत्री के दौरे के चंद घंटे बाद ही क्षेत्र में हुई मूसलाधार वर्षा ने अधिकारियों और ठेकेदार की उदासीनता की पोल खोल दी। मालन नदी में आए उफान से रविवार को तड़के पेचिंग क्षेत्र में लगाए गए अनेक कमजोर स्टड नदी में समा गए। बताया जाता है कि कुछ स्टड को नदी का उफान बहा ले गया। मालन नदी के पहले उफान में ही स्टड और पेचिंग को खतरा उत्पन्न होने से करोड़ों रुपये की लागत से बन रही पेचिंग जल्द ही मालन नदी के उफान की भेंट चढ़ने की संभावना बन गई है। भाजपा नेता बिंदु सराफ ने राज्य मंत्री को स्थिति से अवगत कराया है। बाढ़ नियंत्रण मंत्री विजय कश्यप ने मामले की जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

नजीबाबाद के खैरूल्लापुर में करोड़ों रुपए की लागत से बनी पिचिंग को खतरा।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के खैरूल्लापुर में करोड़ों रुपए की लागत से बनी पिचिंग के नदी में समाए स्टड।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें