बिजनौर सिविल लाइन में पुलिसकर्मियों की बैठक लेते एसपी डॉ धर्मवीर सिंह।
- फोटो : BIJNOR
साइबर अपराधों को गंभीरता से लें : एसपी
बिजनौर। पिछले छह महीने से लंबित विवेचनाओं की प्रगति जानने के लिए एसपी ने बैठक बुलाई, जिसमें सभी सीओ को दिशा-निर्देश देते हुए लंबित विवेचनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों को गंभीरता से लें, लापरवाही न बरतें।
रविवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों के संग साप्ताहिक गोष्ठी की, जिसमें छह माह से अधिक लंबित विवेचना और आंशिक रूप से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। कहा कि साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मी साइबर अपराधों को लेकर लापरवाही न बरतें। साइबर अपराधों के लंबित विवेचनाओं के विवेचकों के साथ गोष्ठी में जल्द विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि कानून व्यवस्था के चलते नियमित पैदल गश्त व संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग नियमित रुप से कराई जाए। प्रत्येक छोटी बड़ी घटनाओं का संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई कराए जाने के दिशा-निर्देश दिए गए।