फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा करने वाले छात्रों के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामा करने वाले छात्रों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

धामपुर। पृथ्वीराज चौहान इंस्टीट्यूट में परीक्षार्थियों ने प्रबंधन पर चहेते परीक्षार्थियों को अलग कमरों में बैठाकर नकल कराने का आरोप के मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया है। कॉलेज के प्राचार्य ने हंगामा करने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वहीं छात्रों ने भी डीएम और विश्वविद्यालय के वीसी से शिकायत कर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को दिशा इंस्टीट्यूट के बीसीए के छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर चहेते छात्रों को नकल कराने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। छात्र शिवम कुमार, रेखांश, प्रशांत, लक्षित चौहान, गौरव, उज्जवल, मोहम्मद फरहान, मोहम्मद अली, मोहम्मद आसिफ, प्रिंस कुमार, हिमांशु, विकास, अभिनव आदि का कहना है कि वह दिशा कॉलेज के बीसीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र हैं। उनकी शनिवार को प्रथम पारी में गणित विषय की परीक्षा थी। आरोप है कि इस दौरान कॉलेज प्रबंधन ने पेपर संपन्न होने के बाद अपने कुछ लोगों को वहीं पर रोक लिया और एक कक्ष में बैठाकर उन्हें नकल कराई। जब उन्हें इसका पता लगा तो उनमें असंतोष फैल गया। आरोप है कि इस दौरान कॉलेज सुरक्षाकर्मियों उनके ऊपर हमला करने को लाठी-डंडे तथा हॉकी लेकर दौड़े। छात्रों ने बमुश्किल कॉलेज से भाग जान बचाई। उधर, प्राचार्य आरपी सिंह व ऑब्जर्वर ओपी मौर्य का कहना है कि छात्रों की ओर से लगे आरोप गलत है। उधर, कॉलेज प्राचार्य आरपी सिंह ने कॉलेज में हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर कोतवाल को तहरीर सौंपी है। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें