फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर उड़ती रही हत्या की अफवाह, शाम को घायल मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर उड़ती रही हत्या की अफवाह, शाम को घायल मिला
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी के डंपर चालक की हत्या की आशंका से पुलिस दिनभर भटकती रही। देर शाम बदहवास और घायल हालत में डंपर चालक गन्ने के खेत मिला। सवेरे डंपर से चालक का मोबाइल, रक्तरंजित कुल्हाड़ी और खून मिला था।
नोएडा के गांव चिंपायना खुर्द तिगरी गोल चक्कर निवासी 50 वर्षीय मानसिंह उर्फ लाला नजीबाबाद क्षेत्र में निर्माणाधीन फोरलेन हाईवे निर्माण में लगे एक डंपर पर चालक था। नजीबाबाद के गांव जमालदी के निकट फोरलेन हाइवे निर्माण कार्य चल रहा है। भवानी अर्थ मूवर्स के डंपर पर चालक मानसिंह गांव जमालदी के निकट डंपर पर ही सोता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह निर्माण से जुड़े मजदूरों ने मान सिंह के दिखाई न देने पर जब डंपर का केबिन खोला तो उसमें खून बिखरा पड़ा था, मोबाइल और कुल्हाड़ी भी पड़ी मिली थी, जबकि मानसिंह गायब था। सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़, जलालाबाद चौकी प्रभारी चंद्रवीर घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी सिटी डॉ.प्रवीण रंजन सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी की। क्षेत्रीय वाहन चालकों और मजदूरों से पुलिस को पता चला कि दो दिन पूर्व निर्माण कार्य से जुड़ी जेसीबी चालक हीमपुर दीपा निवासी मोहन से लापता मानसिंह का विवाद हुआ था। पुलिस ने तत्काल मोहन उसके भाई सोहन और पिता दिनेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। काफी पूछताछ के बावजूद पिता पुत्रों ने दो दिन पूर्व मान सिंह से विवाद होने बात स्वीकारी, लेकिन मानसिंह के लापता होने के मामले से इंकार किया। एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़ दिनभर मान सिंह के साथ घटी घटना के खुलासे को लेकर भागदौड़ करते रहे। रविवार रात मान सिंह घटना स्थल से लगभग 300 मीटर दूर गांव प्रतापपुर के निकट बदहवास और खून से लथपथ मिला। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर पहुंचाया, जहां से उसे बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। उसे होश आने पर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें