फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली

Thu, 01 Nov 2018 12:07 AM IST
बिजनौर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
unity for run - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कृष्णा कॉलेज के समाजशास्त्र के विद्यार्थियों ने नजीबाबाद में रेलवे स्टेशन के पास नुक्कड़ नाटक करके एकता का संदेश दिया। आरजेपी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह ने सरदार पटेल व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


   आरबीडी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डा. विदुषी भारद्वाज ने छात्राओं को शपथ दिलाकर सरदार पटेल के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। फादरसन सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में प्रबंधक आभा सिंह, उपप्रधानाचार्य अमन कुमार भूपेंद्र सिंह, कल्पना मित्तल आदि ने सरदार पटेल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

सपा कार्यालय में विधायक नईमुल हसन व तसलीम अहमद ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता से पहले और बाद में सरदार पटेल की अहम भूमिका रही। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल यादव, अखलाक पप्पू, पूर्व सांसद शीशराम रवि व यशवीर सिंह, अमित चौहान, उदल सिंह, मदन सैनी कमलेश भुईयार आदि मौजूद रहे। बिजनौर में रालोद कार्यालय पर किसान सम्मान दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने किसानों को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। चंदक  में नारायण इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम में प्रबंधक गणेश ठाकुर ने सभी को एकता की शपथ दिलाई। बढ़ापुर के एसएस बाजवा मॉडर्न अकादमी में स्कूली बच्चों ने देश की एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली। नूूरपुर में वीएसएम पब्लिक स्कूल से शुरू हुई रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ भाजपा सांसद डा. यशवंत सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। चांदपुर में आधारशिला द स्कूल में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र छात्राओं ने रन फॉर यूनिटी में प्रतिभाग कर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से रामलीला मैदान तक दौड़ लगाई। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दौड़ को प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

   हल्दौर में भाजपाइयों ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में देश की एकता और अखंडता के लिए दौड़ लगाई। नगर पालिका कार्यालय पर विधायक ओम कुमार, गुलफाम सिंह यादव, पालिका अध्यक्ष अमर सिंह पम्मी आदि ने पटेल जी के चित्र के सम्मुख पुष्पार्जन किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल मारवाड़ी, मुकेश त्यागी, नगर अध्यक्ष अनिल सिंह,  घनश्याम सिंह,  सुमित वर्मा, हंसराज राजपूत, राजकुमार, कोमल चौहान, दीपक, घनश्याम सिंह, शाश्वत रस्तोगी, ओमपाल सिंह आदि ने दौड़ लगाई। नगीना में रन फॉर यूनिटी में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया। दौड़ में बीजेपी जिलाउपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, वरिष्ठ नेता कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, डॉ भूपेश चौहान, नगराध्यक्ष ओमपाल सैनी, विकास गुप्ता, विक्की, अमित गुप्ता, चौधरी भूरे सिंह, लाला पंकज अग्रवाल, सौरभ मित्तल, अरुण शर्मा, शिवशंकर सक्सेना, चंद्रशेखर पाल, गर्वित चौधरी, आशु विश्नोई, नीरज विश्नोई, कय्यूम राइन, मोहक अग्रवाल, शिवपाल, दयानंद शर्मा, रंजीत चौधरी आदि मौजूद रहे।

मिनी मैराथन में दौड़े अधिकारी
बिजनौर। राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीएम अटल कुमार राय व एसपी उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मिनी मैराथन में रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आरक्षी, स्कूली बच्चे व शहर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों आदि ने भाग लिया। मिनी मैराथन नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर विकास भवन में समाप्त हुई। विकास भवन में डीएम व एसपी ने सभी को एकता व अखंडता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें