फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपाध्यक्ष व संचालकों को शपथ दिलाई गई

Thu, 14 Dec 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल प्रबंध समिति को शपथ दिलाते एडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में किसान सहकारी चीनी मिल के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह और संचालक मंडल सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद कुंवर सर्वेश सिंह, चीनी मिल प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह की उपस्थिति में एडीएम मदन सिंह गबरियाल ने चीनी मिल प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह और संचालक मंडल सदस्यों को शपथ दिलाई। संचालक मंडल की दो सदस्यों को छोड़कर सभी ने शपथ ली। मुख्य अतिथि सांसद कुंवर सर्वेश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चीनी मिल के विस्तारीकरण को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
विज्ञापन

जीएम दानवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शपथ ग्रहण में उपाध्यक्ष एवं संचालक मंडल सदस्यों ने मिल और किसान हित में काम करने का आश्वासन दिया। सीसीओ एसएस ढाका के संचालन में आयोजित शपथ ग्रहण में विशिष्ट अतिथि सूर्य मणि रघुवंशी, पूर्व कोतवाली ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी कुलवीर सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, गन्ना समिति चेयरमैन देवेंद्र चौधरी, भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, हरप्रीत सिंह संधु, विनोद परमार, सतविंदर सिंह, अरपिंदर सिंह लाडा, गुरमीत सिंह, सुभाष गहलोत, ब्रजवीर सिंह, सर्वेश गहलोत, कुलवंत सिंह उपस्थित रहे। चीनी मिल के जीएम ने निर्वाचित उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, संचालक मंडल के सदस्य गुरजीत सिंह, पीतांबर सिंह, शशिबाला, पूर्णिमा अग्रवाल, कुसुम चौधरी, सचिन कुमार, लोकेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, श्यामपाल सिंह, रफत, हेमेंद्र सिंह, सुनील कुमार, बलराज सिंह को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें