फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी शुरू होते ही स्कूलों में बंटने लगे स्वेटर

विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुजफ्फरपुर केशो में बच्चों व अभिभावकों को स्वेटर वितरित करते शिक्षक। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सर्दी शुरू होते ही स्कूलों में बंटने लगे स्वेटर
विज्ञापन

बिजनौर। सर्दी शुरू होते ही परिषदीय स्कूलों में बच्चों को स्वेटर वितरण का कार्य भी शुरू हो गया है। जिले के पौने दो लाख बच्चों को निशुल्क स्वेटर उपलब्ध कराए जाएंगे। बीएसए ने शिक्षकों से बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर स्वेटर बांटने के निर्देश दिए हैं।
जिले में परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को निशुल्क गर्म स्वेटर वितरण शुरू हो गया है। जिले के स्कूलों में पंजीकृत पौने दो लाख बच्चों को स्वेटर उपलब्ध कराए जाने हैं। बीएसए महेश चंद्र ने शिक्षकों को स्कूलों में अभिभावकों को बुलाकर स्वेटर वितरण कराने को कहा है। स्कूलों में स्वेटर वितरण का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार को विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुजफ्फरपुर केशो में प्रधानाध्यापक उमेश कुमार की देखरेख में बच्चों के निशुल्क स्वेटर बांटे गए। न्याय पंचायत समन्वयक हरवंत सिंह ने बताया कि न्याय पंचायत बाकरपुर गढ़ी के सभी विद्यालयों में शिक्षकों को स्वेटर उपलब्ध करा दिए गए हैं। ताकि जल्द ही बच्चों को स्वेटर बांट दिए जाएं।
विज्ञापन

दूसरी ओर प्राथमिक विद्यालय तिमारपुर में प्रधानाध्यापिका मीनू सिंह, काजी वाला में प्रधानाध्यापक पंकज कुमार ने बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर स्वेटर वितरित किए। ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। शासन से आए स्वेटर बच्चों तक जल्द ही पहुंचने जरूरी हैं। उन्होंने शिक्षकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बच्चों के अभिभावकों को स्वेटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए महेश चंद ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को स्वेटर वितरण की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें