फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं सदस्य प्रत्याशियों के समर्थक भिडे़

विज्ञापन
विज्ञापन
जिपं सदस्य प्रत्याशियों के समर्थक भिडे़
विज्ञापन

बेगावाला। जिला पंचायत के वार्ड नंबर 22 से एक पूर्व विधायक की बेटी और एक पूर्व विधायक की पत्नी मैदान में हैं। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव टिक्कोपुर में प्रचार के दौरान दोनों में समर्थक आपस में भिड़ गए। मामला बढ़ता देख गांव के संभ्रांत लोगाें ने दोनों पक्षों शांत किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत के वार्ड नंबर 22 से सदस्य के चुनाव में पूर्व विधायक रुचिवीरा की पुत्री स्वातिवीरा बसपा के समर्थन पर और पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की पत्नी इफ्तेखार राणा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। शुक्रवार को दोनों प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ गांव टिक्कोपुर में प्रचार कर रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों के समर्थक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से तीखी झड़प शुरू हो गई। घटना को लेकर गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामला बिगड़ता देख गांव के संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों को शांत किया। इसके बाद दोनों के समर्थक वहां से चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि समर्थकों की भीड़ में शामिल कुछ शरारती तत्व माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। प्रत्याशियों को इस तरह के लोगों पर नजर रखनी चाहिए। ताकि सौहार्द पूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें