फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रशिक्षण में 201 कर्मचारी अनुपस्थित

विज्ञापन
बिजनौर में विवेक कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित पीठासीन अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में लगे कर्मचारियों के प्रशिक्षण में पहले ही दिन 201 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। डीएम रमाकांत पांडेय ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। कर्मचारी निडर रहकर चुनाव ड्यूटी करें। डीएम ने गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उनका 11 अप्रैल को पुन: प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में करीब 19 हजार कर्मचारी लगे हैं। जिन्हें तीन दिन तक विवेक कॉलेज बिजनौर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले दिन हर पाली में 2132 कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया गया था। तीन पाली में 1599 पोलिंग पार्टी के 6399 पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण था। परंतु 201 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इनमें प्रथम पाली में 75, द्वितीय पाली में 59 तथा तीसरी पाली में 69 कर्मचारी गैरहाजिर रहे हैं। डीएम ने प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में कहा कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को किसी तरह की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अनुपस्थिति कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें