फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास के जाल में फंसा परिवार

Fri, 13 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में मौत एक ऐसा सत्य है कि जिसे कभी झुठलाया नहीं जा सकता है, लेकिन अंधविश्वासी परिवार एक मुर्दे को जिंदा करने के लिए तंत्रमंत्र का सहारा ले रहा है। तांत्रिक बंद कमरे में तंत्र विद्या के सहारे हवन कर उसमें जान फूंकने की नाकाम कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन

 मृतक के परिजनों को ऐसी उम्मीद है कि तांत्रिक मुर्दे को जिंदा कर सकते हैं।
नगर के एक मुहल्ले में दीपावली की रात बीमारी के चलते एक वृद्ध की मौत हो गई थी। वृद्ध के परिजनों को दो तांत्रिकों ने झांसा दिया कि वो उन्हें को जिंदा कर देंगे।

 अंधविश्वासी परिवार ने तांत्रिकों के बहकावे में आकर मुर्दे को फूंकना तो दूर, उस पर झाड़ फूंक शुरू कर दी। तांत्रिकों ने बंद कमरे में दिनभर मुर्दे में जान फूंकने के लिए अपनी तांत्रिक क्रियाओं से जोर लगाया, लेकिन तांत्रिकों की दिनभर की क्रियाएं मुर्दे को जिंदा करने में सफल नहीं हो सकीं।
विज्ञापन


हालांकि परिजनों का मानना है कि तांत्रिक जिंदा कर सकते हैं। वहीं मुहल्लेवासियों का कहना है कि वृद्ध की तो मौत हो चुकी है, उसे जिंदा करना नामुकिन है। तांत्रिक कहीं न कहीं प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।  पूरा परिवार मुहल्ले के किसी भी व्यक्ति को घर में नहीं घुसने दे रहा है।  उधर,  कोतवाल रवींद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। शुक्रवार तक का समय दिया गया है। पुलिस जनहित में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें